सड़क पर नहीं लगे संकेतात्मक चिन्ह, आये दिन होती हैं दुर्घटनाए

सड़क पर नहीं लगे संकेतात्मक चिन्ह, आये दिन होती हैं दुर्घटनाए

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन रामपुरा(जालौन)नगर में होली मोड़ अम्बेडकर चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के किनारे संकेतात्मक चिन्ह नहीं लगाये हैं। जिसके चलते तीखी मोड़ पर होती रहती हैं दुर्घटनाएं। नगर के बीच से होकर स्टेट हाइवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा करा दिया गया हैं। सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अभी तक सड़क के किनारे तीखी मोड़ो पर विभाग द्वारा अभी तक संकेतात्मक चिन्ह नहीं लगाये हैं। जिसके कारण रात के समय मोड़ पर कोई बड़ी दुर्घटना घटने का अंदेशा बना रहता हैं। पूर्व में कई बार इन मोड़ो पर दोपहिया वाहनों की आमने सामने टक्कर भी हो चुकी हैं। जिसमे वाहन चालक घायल भी हुए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा माधौगढ़ से लेकर रामपुरा तक की सड़क का निर्माण कार्य संभवतः पूर्ण कर लिया हैं। लेकिन माधौगढ़ से लेकर रामपुरा तक सड़क के किनारे कोई भी संकेतात्मक चिन्ह नहीं लगाया। जबकि 33 केवी रामपुरा से लेकर अंबेडकर चौराहे के बीच कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। संकेतात्मक चिन्ह (रिफ्लेक्टर) लगने से वाहन चालकों को दूर से ही सड़क की सही दिशा का आभास हो जाता हैं। जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता हैं। सड़क के किनारे बसे नगरवासियों मुकेश, विवेक, यासीन, रामवीर आदि लोगो ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सड़क के निर्माण के साथ ही सड़क के दोनों तरफ व तीखी मोड़ो पर संकेतात्मक चिन्ह लगा देना चाहिए थे। जो अभी तक नहीं लगाये गए। जो कही न कही कोई बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। वही लोक निर्माण विभाग के जेई पुष्पेंद्र ने कहा कि जल्द ही सड़क के दोनों तरफ संकेतात्मक चिन्ह लगाये जायेंगे।