स्वच्छता सर्वेक्षणः पूरे देश में सिंगरौली नगर निगम को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली रैकिंग मे मिला चौथा स्थान उपलंब्धि हमे स्वच्छता में आगे और अच्छा कार्य करने के लिए करेगी प्रेरितः-नगर निगम आयुक्त

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली ने स्वच्छता सर्वेक्षण नेशनल रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया गया। नगर निगम को यह उपलंब्धि 50 हजार से 3 लाख की पापुलेशन वाले नगरो के बीच जारी रैकिंग प्राप्त हुआ। वही प्रदेश में नगर निगम को तीसरा स्थान मिला है।। निगम की यह रैंक 50 हजार से तीन की आबादी वाले जिलों की कैटेगरी में है। इसके साथ निगम को वाटर प्लस का टैग भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यह उपलंब्धि महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल निगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय सहित पार्षद गणो जन प्रतिनिधियो के सहयोग एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में मिली है। उन्होने कहा कि जन प्रतिनिधियो के सहयोग से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कोशिश में मिली यह रैंक मे केवल नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को बल्कि आमजन को बहुत योगदान रहा है। निगमायुक्त ने कहा कि इस उपलंब्धि के लिए मै सभी के प्रति हृदय आभार व्यक्त करता हू। उन्होने कहा कि आज हम सब मिलकर यह सकल्प लेते है कि आगले वर्ष स्वच्छता के लिए देश एवं प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैकिंग अच्छे अंक प्राप्त कर सिंगरौली नगर निगम को पहले पायदान में लाने का सफल प्रयास करेगे।