नवनियुक्त शक्तिकेंन्द्र संयोजकों को नीरज वर्मा ने सरदार पटेल का चित्र भेंट किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा नेता नीरज वर्मा ने नवनियुक्त शक्तिकेंद्र संयोजकों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। नीरज वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण ही भाजपा लगातार दो बार सत्ता में आई है। तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर काम करना होगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, मंडल महामंत्री अमित भैया राम, दीपक वर्मा और जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार विमल, मंडल मंत्री रामनिवास लोधी, शक्तिकेंद्र संयोजक अशोक सिंह, अनिल कनौजिया, प्रवेश यादव, विनोद वर्मा, श्रवण सिंह, अनिल पांडेय, राकेश बाबा, रामविजय यादव, अनूप पांडेय और आनंद राज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।