भगवान परशुराम पर निर्विकार का बयान।
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।साहित्यकार पं रामदयाल त्रिवेदी निर्विकार ने भगवान परशुराम पर अराजक लोगों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर कहां की धरती का भार ऐसे ही लोगों से बढ़ता है ।तो इन्हीं तरह के लोगों का संघार करने के लिए ही ईश्वर का जन्म होता है ।क्योंकि परशुराम ने दुष्टों का संघार किया था। इसलिए आज के दुष्टों को वे पच नहीं रहे हैं इन दुष्टों का संघार करने के लिए वहीं परशुराम दुबारा फिर अवतार लेंगे ।इसलिए हमको हमेशा कुंठित लोगों की राय नहीं लेनी चाहिए ऐसे लोग समाज का एक अभिशाप होते हैं जो प्रगति के मार्ग को अवरूद्ध करते रहते हैं और समाज को यही ताना देते हैं कि मैं विकास के पथ पर अग्रसर हूं। अंततः यह अपने सर्वनाश को ही विकास समझ लेते हैं ।और उसी के मुंह में समा भी जाते हैं।









