सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 16 शिकायतें आयीं,5 शिकायतों का निस्तारण किया गया

सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 16 शिकायतें आयीं,5 शिकायतों का निस्तारण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पारिजात सभागार सिरौलीगौसपुर में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ जिसमें कुल 16 शिकायतें आयीं 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया गया है। शनिवार को तहसील के पारिजात सभागार में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी हुई शिकायतों का समय से गुणवत्ता युक्त निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सफदरगंज बदोसरांय मार्ग से औलिया लालपुर, प्रधानमंत्री सडक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा जर्जर सडक को डामरी कृत किया जा रहा है।जिसमे साफ सफाई का ध्यान नही रखा जा रहा है।साथ ही साथ किसी किसी स्थान पर बनाई गई डामरी कृत सडक में हरी घास उगी दिख रही है। उपजिलाधिकारी ने तत्काल सहायक अभियंता से सडक के बाबत वार्ता करते हुए मानक के अनुसार गुणवत्ता युक्त सडक बनवाये जाने के निर्देश दिए हैं।दिवस में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता,पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार,अवर अभियंता चेतराम, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,आदि मौजूद रहे।