यू पी बोर्ड में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम जिले में रोशन करने वाले मेधावी छात्राओं का भब्य स्वागत सम्मान किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्राओं का जिले के व्यापारियों द्वारा उनके घर पहुंच कर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर स्कूल बैग व शिक्षा सामग्री भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका वर्मा के पैतृक गाँव अंदका , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बरियारपुर गांव की अदिति वर्मा व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मौथरी गांव की परी वर्मा का माता-पिता के साथ परिजनों की मौजूदगी में उनका सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने छात्राओं की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय दिया। इस मौके पर जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय वर्मा,जिला उपाध्यक्ष हसन अब्बास,जिला प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु अवस्थी राजा वर्मा,सोमनाथ चौहान, रंजीत कुमार,अम्बरीष वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।









