संभव अभियान के तहत गोद भराई कार्यक्रम हुआ

संभव अभियान के तहत गोद भराई कार्यक्रम हुआ

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर। क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र पर संभव अभियान के तहत मंगलवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ अर्चना वर्मा ने तीन माह की गर्भावस्था पूर्ण कर चुकी महिलाओं की गोद भराई की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा यादव भी मौजूद रहीं। सीडीपीओ वर्मा ने गर्भवती महिलाओं का वजन और लंबाई मापा। उन्होंने महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीडीपीओ ने महिलाओं को हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाएं उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम प्रथम त्रैमास वाली गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया।