एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश का विकास -विधायक औराई

एक राष्ट्र एक चुनाव से होगा देश का विकास -विधायक औराई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

खबर भदोही से है जहां भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वन नेशन वन चुनाव के तहत सोमवार को विधानसभा कार्यालय औराई त्रिलोकपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि दीनानाथ भास्कर विधायक औराई रहे। मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर ने लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में जागरूक किया। देश का पैसा बार बार जो बर्बाद हो रहा है वह रुक जाएगा और उस पैसे से देश का विकास होगा। कहां कि प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक चुनाव का जो संकल्प लिया है वह सब आप सबसे समर्थन बीना संभव नहीं है। एक देश एक चुनाव लागु होने से देश का चुनाव में करोड़ो रुपए जो पानी की तरह बहाया जाता है उसे रोका जा सकता है और उस पैसे से देश में खुशहाली आ सकती है और देश दिन प्रतिदिन विकास के रास्ते पर अग्रसर रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख नंद लाल पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र दूबे, नागेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधान अंबुज मिश्रा, पूर्व बीडीसी मुन्ना दूबे, चून्नू गुरु, अनिल दूबे सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।