अभिषेक सिंह बने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के जिलाध्यक्ष

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकास खंड सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय प्रथम में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत अभिषेक सिंह को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजी० सं० 1160 का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश साहू ने अभिषेक सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान कर बधाई दी एवं शीघ्र अतिशीघ्र कार्यकारिणी का विस्तार करने का अनुरोध किया। अभिषेक सिंह सदैव ही जनपद के शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहते हैं। अभिषेक सिंह के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों में हर्ष का माहौल है एवं शिक्षकों ने माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान्न खिलाकर बधाई दी । इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह , शिक्षक आदित्य वर्मा, विशेष सिंह, आलोक यादव, नितिन चौरसिया, रजनीश कुमार , अरविंद कुमार, सत्य प्रकाश सहित अनेक शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।