सिंगरौली में पहली बारिश के साथ दुखद घटनाएं: आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग बच्ची घायल, दो बैलों की मौत

निष्पक्ष जाना अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली,/ जिले में पहली बारिश के साथ ही दुखद घटनाओं ने दस्तक दी है। पुरानी देवसर निवासी 14 वर्षीय नाबालिग सुमन सिंह आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सरई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी घटनास्थल पर आकाशीय बिजली गिरने से दो बैलों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। उधर, जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह ने बताया कि ग्राम बभनी में भी एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हुआ है। उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहली बारिश ने जहां प्रकृति की सुंदरता को उभारा, वहीं इन दुखद घटनाओं ने स्थानीय समुदाय को झकझोर दिया है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं।