पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं‌ जन्म जयंती पर आयोजित होगी विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला। प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में आयोजित हुई विशेष तैयारी बैठक

पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं‌ जन्म जयंती पर आयोजित होगी विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला।   प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में आयोजित हुई विशेष तैयारी बैठक

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनूवर्मा! सिंगरौली/ आगामी 31 मई को महान आत्मा पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 जन्म जयंती है। रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन‌ एवं उनके राष्ट्र तथा भारतीय समाज एवं सनातन पंथ के लिए किये गये पुण्य प्रयासों को जन जन तक चरितार्थ करने के लिये भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित कर रही है। ये समस्त कार्यक्रम 21 मई से 31 मई तक आयोजित होंगे। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले मे भी इन कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे इस संदर्भ मे विशेष बैठक का आयोजन हुआ। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सिंगरौली की गरिमामय उपस्थित रही । विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह,  जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट शिवम शुक्ला उपस्थित रहे तथा बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक तथा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने की। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर तथा पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम मे स्वास्थ्य उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने समस्त अतिथियों तथा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा पूर्व दिवस आयोजित तिरंगा यात्रा की सफलता पर सभी को बधाई एवं साधुवाद दिया तथा तिरंगा यात्रा के आगमी कार्यक्रम को विधानसभा एवं मंडल स्थर तक ले जाने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ मे संक्षेप मे उल्लेख किया तथा पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के कृतित्व का वर्णन किया । कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने आगामी कार्यक्रम के विषय को कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से रखा। संयोजक यहोदय ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि इस कार्य को सम्पादित करने के लिए सह संयोजक के रूप मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल को अनिवार्य रूप से नियुक्त किया गया है तथा अन्य सदस्यों के रूप मे जिला उपाध्यक्ष सरोज‌ सिंह, जिलामंत्री प्रवेंद्र धर द्विवेदी तथा सावित्री प्रजापति को नियुक्त किया गया है।  कार्यक्रम के संयोजक राजेश तिवारी जी ने कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की तथा बताया कि प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम के लिए दिवस प्रभारी नियुक्त हुए हैं तथा प्रत्येक कार्यक्रम हेतु पृथक से पांच पांच सदस्यीय टोली का गठन किया गया है जो पूरे कार्यक्रम की श्रृंखला को सम्पादित करेगी। अपने उद्बोधन मे प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह ने कहा कि पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी के व्यक्तित्व को सामान्य शब्दों मे समाहित नहीं किया जा सकता। महाराष्ट्र के सामान्य परिवार मे जन्म लेकर रिसासत की महारानी तक का उनका किरदार अविस्मरणीय है। भारत वर्ष के इतिहास मे पुण्य श्लोक की उपाधि धर्मराज युधिष्ठिर, राजा नंद के बाद लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को ही मिली है। उस समय मालवा के पेशवा मल्हार राव होलकर जी ने बाल्य रूप में अहिल्याबाई को देखा था और उनको अपनी‌ बहू बनाकर मालवा ले आये थे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य मे रानी‌ अहिल्याबाई होलकर की सम्पूर्ण जीवनी और‌ उनके किये पुण्य प्रयासों को विस्तार पूर्वक बताया तथा‌ एक सशक्त नारी शक्ति के रूप मे भारत और‌ सनातन को दिए योगदान को सबके समक्ष चित्रित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा आपरेशन सिंदूर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को शक्ति केन्द्र एवं ग्राम पंचायतों तक ले जाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया तथा कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्यक्रम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए अपने वक्तव्य मे मुख्य अतिथि माननीया प्रभारी मंत्री जी ने कहा की हम रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मना रहे हैं। अपने पति और पुत्र के निधन के बाद उन्होंने राज्य की बागडोर अपने हांथों में ली तथा मराठा साम्राज्य की राजधानी इंदौर को बनाया। वो राज्य का हर निर्णय भगवान शिव को साक्षी मानकर लेती थीं तथा राज्य और लोक कल्याण के लिए अनेकों सामाजिक कुरीतियों को बदला। उन्होंने विधवा विवाह, नारी शिक्षा, दहेज प्रता विरोधी, बाल विवाह  विरोधी कानून बनाये तथा मातृ शक्ति को उसका सम्मान वापस किया। ऐसी शिव भक्तिनी रानी अहिल्याबाई होलकर ने भारत वर्ष भर मे आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट देवालयों तथा सप्त पुरियों का पुनर्निर्माण कराया तथा तीर्थ स्थलों की भव्यता स्थापित की। भारत वर्ष के इतिहास मे उनके जैसा शासक नहीं हुआ और न होगा। हमारी पार्टी उस दिव्यात्मा के सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहती है तथा उनके द्वारा लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था को लागू करना चाहती है तथा उनके देवीय कृत्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। इसलिए आप सभी इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तन्मयता से लगें। प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूर्व आयोजित तिरंगा यात्रा को नगर नगर और ग्राम ग्राम तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा राष्ट्र और सेना के प्रति अपनी निष्ठा को आत्मसात करने का आग्रह किया। इस तैयारी बैठक का सफल संचालन कार्यक्रम की सह संयोजक सीमा जायसवाल ने किया तथा आभार प्रकटन जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, अरविंद दुबे, सरोज शाह, जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, लालपति साकेत, जिला मंत्री अरविन्द तिवारी, ध्रुव सिंह, प्रवेंद्र धर द्विवेदी, पूनम गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा समस्त मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, कार्यक्रम के दिवस प्रभारी तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।