चित्रकूट पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों एवं 01 वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

चित्रकूट पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों एवं 01 वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
चित्रकूट पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों एवं 01 वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। (1). उ0नि0 अजहर जमाल व मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमारस थाना सरधुवा द्वारा मु0अ0सं0 294/2007 धारा 457/380/411 भादवि के वारण्टी अभियुक्त 1. राजू सिंह पुत्र मुन्नू सिंह 2. बऊआ उर्फ अर्जुन पुत्र नत्थू सिंह निवासीगण ग्राम भदेदू थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। (2).उ0नि0 राहुल पाण्डेय व आरक्षी रणवीर सिंह थाना भरतकूप द्वारा केस नं0 35/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट वारण्टी अभियुक्त अवधेश प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र स्व0 सत्यनारायण निवासी निवासी अखबरपुर थाना भरतकूप को गिरफ्तार किया गया। (3). वरि0उ0न0 मनीष कुमार व उ0नि0 सत्यनारायण थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट व आरक्षी शुभम द्विवेदी द्वारा वाद सं0 78/24 धारा 125(3) सीआरपीसी के वारण्टी अभियुक्त धमेन्द्र पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम अशोह थाना पहाडी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। (4). उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट मय हमराही आरक्षी जीतेन्द्र मौर्या,महिला आऱक्षी रीना यादव द्वारा मु0अ0स0 35/2025 धारा 108 बीएनएस के वांछित अभियुक्ता शहरुन्निसा पत्नी अब्बास अली निवासी सेमरिया चरणदासी थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।