किसान लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में चेक का वितरण किया गया एवं मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से जिसका लाइव प्रसारण कार्यक्रम किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।किसानों का कल्याण उत्तर प्रदेश की पहचान मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड रुपए सहायता राशि का वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से किया गया, जिसका लाइव प्रसारण कार्यक्रम को एलसीडी के माध्यम से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट पंकज अग्रवाल,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम,उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री मनोज तिवारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी सहित मां जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी सावित्री देवी,अनुराधा देवी, कमला देवी, मीरा देवी, पदमा देवी, फूला देवी, निर्मला देवी, भोड़ी देवी, विद्या देवी, रेखा देवी, शिव प्यारी, शहनाज बानो, कमलेश आदि लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट सभागार में चेक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार कर्वी चंन्द्रकान्त तिवारी,नायब तहसीलदार कर्वी मंगल सिंह सहित संबंधित लेखपाल व लाभार्थी मौजूद रहे।