एक देश एक चुनाव देश के लिए बहुत जरूरी- रविंद्र नाथ त्रिपाठी

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। सुरियावां ब्लॉक सभागार में शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया है। जहां पर वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही के पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी रहे। पूर्व विधायक ने बताया कि अलग अलग समय में चुनाव होने से देश को आर्थिक बोझ बढ़ जाता है साथ में समय की भी बर्बादी होती है तथा चुनाव में ड्यूटी में भारी संख्या में कर्मियों को लगाया जाता है, जिससे काफ़ी मुश्किलें होती है। पूर्व विधायक ने कहा कि पहले भी एक साथ विधानसभा लोकसभा के चुनाव हुऎ थे 1951 में 1952 में 1957 में 1962 में और 1976 में एक साथ चुनाव हुआ था, बिहार कि सरकार अल्पमत में आई और 1970 से अलग अलग चुनाव होना प्रारम्भ होगा। 60 वर्ष बाद एक साथ चुनाव होंगे। कहा कि बिल संसद में पेश होगा और पास होने पर लागू होगा। कहा कि जर्मनी, बेल्ज़िएम, इंडोनेशिया में भी सभी चुनाव एक साथ होता है। कहा कि देश में भाजपा विरोधी पार्टियों से कोई लेना देना नहीं है, एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने विरोध किया है। चुनावो को कराने के लिए संविधान में संशोधन किया जायेगा। इसके लिए लोग जागरूक हो और राष्ट्र हित में सहयोगी बने। पूर्व विधायक ने सिंदूर ऑपरेशन की सफलता पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय सेना का अभिनन्दन किया। कहा कि जिस तरह भारतीय सेना में शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए आतंकवादियों के दांत खट्टे किये ऐसे हो जरूरत पड़ी तो चीन समेत अन्य विरोधोयो को धूल चाटने में भारत क़ोई कसर नहीं छोड़ेगा, क्योंकि भारत एक एक बच्चा अपने देश के लिए पूरी तरह समर्पित है। भारत अब 1947 का भारत नहीं है भारत आज का आधुनिक और शक्तिशाली भारत है। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने भी नये भारत और विकसित भारत के लिए एक देश एक चुनाव के पहल का स्वागत किया और इसका सभी देश के लोगों से समर्थम करने की बात कही। भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद मौर्य ने कहा कि 1970 के पहले चुनाव में लोकसभा और विधान सभा चुनाव साथ होते थे जिससे देश का पैसा काफ़ी बचता था और अब फिर ऐसा लागू हो जाने से देश की आर्थिक प्रगति की रफ़्तार बढ़ जाएगी और भारत और मजनूत होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुरियावां ब्लॉक प्रमुख अनीता देवी, भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद मौर्या, रेशमा बानो, गोवर्धन राय, रीना श्रीवास्तव, श्याम ललित उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, सुरेन्द्र प्रसाद तिवारी, कृष्णानद, शिवधर उपाध्याय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।