अशोक अग्रवाल की माता जी के निधन पर पूर्व कैवीनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने साथियों के साथ श्रद्वांजलि दी

अशोक अग्रवाल की माता जी के निधन पर पूर्व कैवीनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने साथियों के साथ श्रद्वांजलि दी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी। भिटरिया निवासी अशोक कुमार अग्रवाल के माता जी के निधन की सूचना पर पूर्व कैवीनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत समाज वादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार बब्लू पासी उत्थान समिति उ0प्र0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश उर्फ सन्तोष रावत वीरेन्द्र प्रधान,दिब्यांश रावत प्रदीप प्रजापति परिणव यादव हसमत अली गुडडू विजय कुमार सहित सैकड़ों लोग पहुंच कर श्रद्वाजलि अर्पित किया। बताते चलें कि अशोक कुमार अग्रवाल टिंकू जी की माता जी के देहान्त की सूचना फैलते ही क्षेत्रीय लोगों का अन्तिम दर्शन करने के लिए हुजूम एक्ट्टठा हो गया। उपस्थित लोगों ने श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए अन्तिम संस्कार में भाग लिया।