बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर बरोलिया राइस मिल के पास बाइक से महिला गिरी गम्भीरावस्था में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया

बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर बरोलिया राइस मिल के पास बाइक से महिला गिरी गम्भीरावस्था में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। रामनगर बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर ग्राम बरोलिया के आगे राइस मिल के निकट बाइक सवार महिला गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे तत्काल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए लाया गया।जंहा उसकी हालत नाज़ुक देखते हुए इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र का है बुधवार की अपराह्न अनिल कुमार निवासी बेरिया थाना जंहगीरा बाद अपनी पत्नी पूनम 35 वर्ष के साथ बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग से कस्बा इचौली ससुराल को जा रहा था।कि बरोलिया गांव के आगे राइस मिल के निकट पूनम बाइक से सडक पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए लाया गया जंहा इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।