पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज सेवी श्रीमती गुड़िया देवी व उनके पुत्र अजेय प्रताप सिंह उर्फ अजय रावत ने पूर्वजों की याद में वृक्षा रोपित किया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज सेवी श्रीमती गुड़िया देवी व उनके पुत्र अजेय प्रताप सिंह उर्फ अजय रावत ने पूर्वजों की याद में वृक्षा रोपित किया।

निष्पक्ष जन अवलोकन जितिन राजवंशी।। सिरौलीगौसपुर। पर्यावरण संरक्षित रहे को लेकर श्री कोटवाधाम के पारुल व पल्लवी रावत के समाधि स्थल के आस पास 51 वृक्ष पूर्वजों के नाम आम नीम, मीठी नीम, सागवन, यूकेलिप्टस आदि प्रजातियों के रोपित कर वृक्षों की सेवा पूर्वजों के नाम करनें का संकल्प लिया है। बुधवार को बदोसरांय टिकैत नगर मार्ग पर कोटवाधाम में पारुल व पल्लवी रावत के समाधि स्थल के आस पास की खाली पडी भूमि मे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु आम नीम मीठी नीम सागवन यूकेलिप्टस आदि प्रजातियों के वृक्ष रोपित कर वृक्ष की सेवा का संकल्प लिया।इस कार्य में मुकेश कुमार रावत,दीपक कुमार,रामू काका आदि ने सहयोग प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण बृहद रुप से करने का संदेश दिया।