कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का भोजन परोसा

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एवं प्रभारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों का भोजन परोसा

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन कालपी(जालौन)यमुना नदी के बाढ़ प्रभावित नागरिकों से प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा जिले के प्रभारी मंत्री संजय गंगवार ने रूबरू होकर मुलाकात की। तथा अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाया। मंत्री की इस दरियादिली पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है। सोमवार को प्रदेश के मंत्रियों तथा के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन,नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के अलावा जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार,अपर जिलाधिकारी संजय कुमार आदि लोग कालपी में मौजूद थे। इसी दौरान तहसील परिसर में मौजूद बाढ़ पीड़ितों के साथ विचार साझा किये। तहसील परिसर में मंत्रियों ने प्रभावित लोगों को भोजन कराया।