भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद(रजि०) की राष्ट्रीय एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन)। भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के प्रधान कार्यालय ठड़ेश्वरी मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री १००८ महन्त सिद्ध राम दास जी ने की। बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ शर्मा राष्ट्रीय सचिव द्वारा की गई। बैठक में सुधीर पाठक ने कहा कि वह पत्रकारों के हित में सदैव तत्पर रहेंगे। विष्णु चंसौलिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों का हित जभी तक सुरक्षित है जब तक वह एक हैं। कालपी से आए हरिश्चंद्र दीक्षित ने कहा कि वह पत्रकारों के लिए सदैव तैयार रहते हुए उनके अधिकारों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी ने सभी पदाधिकारियों, पत्रकारों के लिए संघर्ष करने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे माधौगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ शर्मा राष्ट्रीय सचिव ने अपने संबोधन में सभी पत्रकारों का आवाहन किया कि वह आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहें। कार्यक्रम का संचालन जालौन के पत्रकार रामकेश साहू ने किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी पत्रकार ने सभी परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व सहयोगियों का आभार व्यक्त कर पत्रकार एकता को मजबूत करने का सभी साथियों से अपील की। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ महेश पाण्डेय बजरंग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चंसौलिया,भीम सिंह यादव,हरिश्चंद्र दीक्षित कालपी , सुधीर पाठक, शालिग्राम पाण्डेय जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद जालौन,लालता प्रसाद यादव, रामबाबू कौशल, अनिल कुमार शर्मा, ओ. पी. तिवारी, गोपाल विश्नोई,रामकेश साहू जालौन, गिरीश दुवे, कुलदीप गोस्वामी, संजीव नगाइच कालपी,मंजर हक एट,राजकुमार पोरवाल, राकेश कुमार तिवारी अध्यक्ष जिला जालौन, विनोद मिश्रा जिला महामंत्री, रामबीर राजावत, ठाकुर मुरलीधर सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, मनीष सिंह जादौन, नरेन्द्र कुमार तिवारी, रमेश याज्ञिक सहित एक सैकड़ा पत्रकारों ने सहभागिता की।