पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु दूसरे दिन भी पेड रोपित किए गए

पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु दूसरे दिन भी पेड रोपित किए गए

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। पर्यावरण संरक्षण को संरक्षित एंव संतुलित रखने हेतु दूसरे दिन भी क्षेत्र के किन्तूर, मुश्काबाद, हजरतपुर मरकामऊ कोटवाधाम इत्यादि गांवों में वृक्षारोपण किया गया। एक पेड मां के नाम वृक्षारोपण के दूसरे दिन ग्राम प्रधान मुश्काबाद चन्द्रभान रावत , ग्राम सचिव सतीश वर्मा,प्रधानाध्यापक के साथ स्कूल में वृक्षारोपण किया।किन्तूर गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकरम अंसारी,भाजपा नेता मेड़ीलाल मौर्या, ग्राम सचिव सुरेश चंद्र यादव ग्राम रोजगार सेवक अजय यादव आदि ने वृक्ष रोपित किया।कोटवाधाम में पारुल रावत व पल्लवी रावत के समाधि स्थल के आस पास की भूमि में पूर्वजों के नाम एक दर्जन से अधिक सागवन मीठी नीम, यूकेलिप्टस,नीम आम आंवला के वृक्ष समाजसेवी श्रीमती गुड़िया देवी, अजेय प्रताप सिंह उर्फ अजय कुमार रावत, मुकेश कुमार रावत,दीपक कुमार ने वृक्ष रोपित कर वृक्षों की सेवा करने का संकल्प लिया है।इसी क्रम में ग्राम हजरतपुर में सचिव सुरेश चंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि औन मिंया ने वृक्ष रोपित किया। मरकामऊ में ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता ने अपने सहयोगी राजकुमार दीन दयाल रावत सिरौलीगुंग में भाजपा किसान मोर्चा के नागेन्द्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना आवाश्यक बताया है।