पत्रकार और हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश का निधन

निष्पक्ष जन अवलोकन
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। प्रख्यात हास्य कवि एवं पत्रकार विजय कुमार यादव मधुरेश (65 वर्ष) का बुधवार सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी थे। वे आदर्श गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूहीपुर से हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त थे और श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला महामंत्री भी थे। वे शहर के रायगंज स्थित अपने आवास पर गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी राधिका देवी हाल ही में जूनियर विद्यालय से प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनका एक पुत्र आकाश यादव और चार पुत्रियाँ हैं। जैसे ही यह दुखद सूचना जिले में पहंची , उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मधुरेश जी के निधन पर मीडिया जगत में शोक है।