दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से हुये घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

दो अलग-अलग घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से हुये घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।दो अलग-अलग घटनाओं में बाइक व डी सी एम, तथा बाइक और पिकप की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार चल रहा है। पहली घटना बदोसरांय रामनगर मार्ग पर बरदरी सडक के पास बाइक की डी सी एम से टक्कर हो गई।घायल को 108 एम्बुलेंस से सी एच सी रामनगर ले जाया गया जंहा इमरजेंसी में मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर रेफर कर दिया है। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर अविनाश कुमार उपाध्याय उपचार कर रहे हैं ग्राम ददौरा थाना रामनगर निवासी आशाराम 45 वर्ष की बाइक में डी सी एम ने जोरदार टक्कर मार दी जो गम्भीर रूप से घायल हैं। दूसरी घटना बदोसरांय रामनगर मार्ग पर मलामत शाह तकिया के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बदोसरांय के पास की है पिकप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे थाना रामनगर क्षेत्र भवानीगंज निवासी 29 वर्षीय अजमत अली तथा एखलाख 20 वर्ष निवासी भैसोरिया थाना रामनगर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए लाया गया दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।