पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु एक पेड़ मां के नाम वृहद रूप से किया गया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु एक पेड़ मां के नाम वृहद रूप से किया गया वृक्षारोपण

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बदोसरांय बाराबंकी। पर्यावरण संरक्षण के लिए तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों मन्दिरों समाधि स्थलों अमृत सरोवर श्मशान घाटों पर वृहद रूप से वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण को संरक्षित रखने हेतु किया गया। तहसील में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने वृक्ष रोपित किए। तहसील परिसर में ही ग्राम न्यायालय के जज साहब ने भी वृक्ष रोपित किया। ग्राम पंचायत केंवंलापुर मे बी डी ओ अदिती श्रीवास्तव ने सचिव सतीश वर्मा, तकनीकी सहायक अखिलेश वर्मा, ग्राम प्रधान के साथ स्कूल परिसर में वृक्ष रोपित किया, ब्लाक परिसर में प्रमुख रेनू वर्मा ने बी डी ओ अदिती श्रीवास्तव आशीम श्रीवास्तव, सुंधासू वर्मा पीठापुर प्राथमिक विद्यालय में विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, खंण्ड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने स्वर्गीय पारुल रावत व पल्लवी रावत समाधि स्थल परिसर के आसपास समाज सेवी श्रीमती गुड़िया देवी, अजेय प्रताप सिंह उर्फ अजय रावत, मुकेश कुमार रावत, दीपक कुमार आदि ने सैकड़ों पेड़ लगाए हैं। बदोसरांय में प्रधान निसार मेंहदी, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार, प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय में अभिषेक सिंह, खजुरिया में आशुतोष वर्मा मदारपुर में जयराम मौर्या, मधनापुर में शैलेन्द्र कुमार शुक्ला मखन्चू थानाडीह में बेनी प्रसाद वर्मा बरोलिया में जयप्रकाश वर्मा, मीरापुर रामसागर यादव, मरकामऊ में प्रधान रेखा गुप्ता, सैदनपुर में रियाज मशूद ने सिरौलीगौसपुर में मैकूलाल प्रधान, ने किन्तूर स्कूल में विजय यादव एडवोकेट, प्रधान अकरम अंसारी आदि ने,तुरकानी किठूरी महमूदाबाद डूंडी सहित अधिकांश गांवों में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया है।