दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा सपा मुखिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष
निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई (जालौन)।भाजपा के दिल्ली मुख्यमंत्री द्वारा सपा मुखिया एवं उ. प्र. पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर आपत्तिजनक ब्यान देने पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने अपने आवास पर बैठक कर जमकर आक्रोश ब्यक्त किया। शहर के नया पटेल नगर में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष लल्ला यादव ने बैठक कर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सपा मुखिया एवं प्रदेश सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व के ऊपर दिल्ली मुख्यमंत्री द्वारा बोले अपत्तिजनक शब्द पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव पर जो अपत्तिजनक शब्द प्रयोग किए हैं यह शब्द भाजपा नेताओ को सही तरीके से बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का बढ़ते जनाधार से भाजपा नेताओं में बोखलाहट दिखाई दे रही है तथा अगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई होने वाली है क्योंकि जनता ने तय कर लिया है आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली हैं उसी को लेकर भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री बोखलाए हुए हैं।इस मौके पर प्रमुख रूप से बृजराज यादव, नरेंद्र सिंह जादौन,रशीद बाबा मंसूरी, अब्दुल कय्यूम करीमी, प्रदुम बाबा नादई, भगवान सिंह यादव, विकास कुमार इंजिनियर, अदित्य यादव नगर अध्यक्ष, तरुण यादव, रामपाल कुशवाहा, शम्भू दयाल कुशवाहा,समर सिंह, निखिल, सुरजीत सिंह दोहरे, प्रताप यादव सेना, विपिन कुमार,दीपक कुमार पाथर,आकाश रजक,देव परासर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और कहा कि अगर भाजपा के नेताओ ने गलत बयान बाजी की तो रोड पर पर आन्दोलन किया जायेगा।