जालौन के रामकुमार सिंह सामाजिक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 से नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन) जालौन के ग्राम मुसमरिया के रामकुमार सिंह जादौन सामाजिक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 से नई दिल्ली में होंगे सम्मानित ...नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन संस्था द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2025 को विकसित भारत 2047 दृष्टिकोण के निर्माण के प्रयास में उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 स्थान - संविधान क्लब आफ नीर पटेल चौक मेट्रो स्टेशन भारत रफी मार्ग नई दिल्ली में एक समारोह का आयोजन कर रही है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा गुप्ता जी माननीया मुख्यमंत्री नई दिल्ली सरकार व श्री गुलाब चन्द्र कटारिया जी माननीय राज्यपाल पंजाब की उपस्थिति में जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता/ यूथ आइकॉन श्री रामकुमार सिंह निवासी - मुसमरिया विकास खण्ड महेवा तहसील कालपी जनपद जालौन को उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन संस्था सामाजिक कार्य,खेल, उधमिता, नेतृत्व, चिकित्सा स्वास्थ्य,कला संस्कृति, संगीत गायन, शिक्षा, पत्रकारिता, धर्म दर्शन,और कानून जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवा व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और मान्यता देने कार्य कर रही है श्री रामकुमार सिंह की छात्र जीवन से ही सामाजिक दायित्व को पूर्ण करने की प्रवृत्ति रही है वर्तमान में आप सामाजिक कार्य हेतु बाल स्वास्थ्य और पोषण, जेंडर,बालिका शिक्षा,महिला स्वयं सहायता समूहों, पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण,गौ सेवा, नशा मुक्ति अभियान, प्लास्टिक पालीथीन मुक्त गांव की मजबूती के लिए पूरे प्रदेश में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं आज जनपद के श्रीमान जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय जी जालौन ने श्री रामकुमार सिंह सामाजिक कार्य हेतु एवं उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 के अग्रिम शुभकामनाएं एवं सफलता के लिए बधाई दी