शुरुआती गर्मी में बढ़ी अस्पताल में मरीजों की संख्या
निष्पक्ष जन अवलोकन। मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन)।गर्मी के शुरुआती दौर में दिनों--दिन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़ती जा रही है तो वहीं अस्पताल के पर्चा काउंटर का आलम तो यह कि अस्पताल खुलते ही महिला व पुरुषों की लम्बी-लम्बी लाइनें लग जाती है।यहां तक कि अस्पताल का समय समाप्त होने के बाद भी खासकर सुबह से लाइन में लगी महिलाएं अपना पर्चा तक नहीं बनवा पाती है डाक्टर को दिखाना तो दूर की बात है। जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर की लाइन में शहर के मुहल्ला शांतिनगर निवासी किरन देवी ने बताया कि वह अपने बीमार बच्चे को दिखाने के लिए आई जो सुबह 9 बजे पर्चा बनवाने के लिए लाइन में है मगर महिलाओं की भीड़ होने के कारण उसका 01 बजे तक पर्चा नहीं बन सका अब वह निराश होकर वापस घर जा रही है। बताते चले कि जिला अस्पताल में मात्र दो पर्चा काउंटर है जिनमें एक महिलाओं एवं एक पुरुषों के लिए जो मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए न काफी है।शहर के गणमान्य लोगों ने अस्पताल के सीएमएस डा. आनंद उपाध्याय से मांग की है दो पर्चा काउंटर बढ़ाये जाने की ब्यवस्था की जाये जिससे मरीजों को परेशानी से निजात मिल सके।