23 मार्च को आयोजित वृहद कायस्थ समागम कार्यक्रम में सुबोध कांत सहाय का आगमन

23 मार्च को आयोजित वृहद कायस्थ समागम कार्यक्रम में  सुबोध कांत सहाय का आगमन

निष्पक्ष जन अवलोकन

 प्रमोद सिन्हा

गाज़ीपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिहोरी सिरगिथा सौंरी,मौधियां, पहाड़पुर, सैदपुर, नारायनपुर ककरही,होली पुर,छपरा,दुबैथा, आदि गांवों मे कायस्थ बन्धुओं से सम्पर्क कर लंका मैदान मे आयोजित दिनांक 23 मार्च को आयोजित वृहद कायस्थ समागम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान कायस्थ महासभा के सैदपुर के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नारायनपुर ककरही स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय तथा बतौर विशिष्ट अतिथि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ,के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ सुशील श्रीवास्तव, पुर्व प्रमुख सचिव एवं जनपद के पुर्व जिलाधिकारी रहे आलोक रंजन जी , गोरखपुर के मेयर मंगलेश प्रसाद के साथ-साथ महासभा के तमाम राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आरक्षण के चलते रोटी और दहेज़ के चलते बेटी‌ खतरे में है। आपसी बिखराव के चलते जमीन और जमीर भी खतरे में है। रोटी,बेटी, जमीन और जमीर ससम्मान सुरक्षित रहें इसके लिए सतत् संघर्ष करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की उपेक्षा से कायस्थ समाज आजिज आ चुका है। राजनीतिक दलों से उम्मीद छोड़ स्वयं की ताकत पर भरोसा रखें। पिछलो दो तीन दशकों से लगातार बतौर साजिश राजनीतिक दल कायस्थ समाज की उपेक्षा कर रहे है । देश का यह पहला मंत्रीमंडल है जो कायस्थ विहीन है। उन्होंने कायस्थ समाज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर आजादी के बाद देश को नई दिशा दिखाने का काम कायस्थ समाज के महापुरूषों ने किया। लेकिन राजनीतिक दलों की घोर उपेक्षा के चलते कायस्थ समाज अत्यन्त आक्रोशित है। देश का कायस्थ समाज अब खामोश रहने वाला नही है। अब वह अपनी ताकत के बल पर घोर उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का काम करेगा। कायस्थ समाज इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी एकता और ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस बैठक मे मुख्य रूप से महासभा के जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,भाजपा के एन जी ओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, भाजपा की महिला सभा की पुर्व जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव,‌छपरा गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि‌प्रकाश श्रीवास्तव, विपुल सिन्हा,अम्बरीष श्रीवास्तव एडवोकेट, त्रिलोकी श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, गोपाल जी श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, , मोहनलाल श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।