थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को 118.95 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये) के साथ गिरफ्तार किया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 विवेक कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त जलकेश मिश्रा पुत्र बृजमोहन मिश्रा निवासी रगौली थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 118.95 ग्राम अवैध स्मैक(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये) व प्रयुक्त मोटर साइकिल यू0पी0 96 एल0 8137 के साथ लौढ़िया मोड़ बहद ग्राम सपहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कर्वी पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। बरामदगी- 118.95 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपये) गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.चौकी उ0नि0 विवेक कुमार चौकी प्रभारी रगौली थाना कोतवाली कर्वी 2.आरक्षी संजय पाल 3.आरक्षी शुभम शर्मा 4.आरक्षी जयनारायण पटेरिया 5.महिला आरक्षी आरती देवी