जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील महरौनी में सुनी जनता की फरियाद

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार
ललितपुर।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील महरौनी मे सुनी जनता की फरियाद।
19 जुलाई, शनिवार को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक ने तहसील महरौनी में जनसुनवाई की और फरियादियों को उनकी समस्या के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने फरियादियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पीढ़ित को त्वरित न्याय और सुगम निस्तारण की प्राथमिकता पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन समस्त तहसीलों में किया जा रहा है, जिले के आला अधिकारी स्वयं यहां उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कई शिकायतों का सम्बंधित अधिकारियों से मौके पर ही निस्तारण कराया और शेष शिकायतों को सौंपते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत रुचि लेकर जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करायें, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न शिकायतें प्राप्त हुईं:-
ऽ तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 06, पुलिस के 02, विद्युत का 01 तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 05 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 20, पुलिस विभाग के 06, विकास विभाग के 02, पूर्ति के 02, विद्युत के 05, चकबंदी का 01 तथा अन्य विभाग के 09 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 29, विकास के 05, पुलिस के 16, पूर्ति के 32, विद्युत के 07, नगर पंचायत का 01 तथा पूर्ति के 07 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 03, पुलिस के 03, विकास के 03 तथा पूर्ति के 07 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 02 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
ऽ तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 02, पुलिस के 05 तथा अन्य विभागों के 03 प्रार्थना पत्र शामिल है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, उप जिलाधिकारी महरौनी मदनमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।