सडक दुर्घटना में घायल युवक की ट्रामा सेंटर लखनऊ में मौत परिवार में मचा कोहराम

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के मौलाबाद के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी मोहम्मद आजम (45) साइकिल से घर लौट रहे थे रात करीब 10 बजे भट्ठा के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाया गया। जंहा प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। जंहा देर रात इलाज के दौरान मोहम्मद आजम की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।