भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने भूतनाथेश्वर महादेव मंदिर में किया पूजन,अर्चन, बिहार वासियों की सुख, शांति और समृद्धि हेतु

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। किशनगंज बिहार सरकार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार वासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना हेतु किशनगंज स्थित श्री श्री 108 भूतनाथेश्वर महादेव मंदिर में दिव्य दर्शन व पूजन- अर्चन किया। उक्त अवसर पर डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने कर कमलों द्वारा गन्ना पेराई मशीन से गन्ना का रस निकाल कर भक्तजनों को गन्ना रस भरे ग्लास का वितरण किया। धर्मगंज मझिया रोड सेवा समिति द्वारा आयोजित "गन्ना शिविर" के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों के बीच गन्ने के रस का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित मीडिया से डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा ऐसे पुण्यदायी आयोजनों से समाज में सेवा, आस्था और समर्पण की भावना का विस्तार होता है। आगे डॉ जायसवाल ने कहा मैं बाबा भोलेनाथ से बिहार वासियों की सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करने की कामना करता हूं।