समर कैंप मे बताए व्यायाम के गुरु।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी) शिक्षा क्षेत्र सिरौली गौसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दानापुर शुक्ला मे समर कैंप का आयोजन किया गया । पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को व्यायाम सीखकर किस होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। कैप का शुभारंभ विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सूर्यकांत यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया । कैंप में बच्चों को खेल-खेल में गणितीय ज्ञान के अतिरिक्त खेलकूद, क्राफ्ट, पर्यावरण, नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले व्यायाम कर कर इसके फायदे बताए गए हैं। का आयोजन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। विद्यालय में सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्राफ्ट के माध्यम से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की गई। और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संचालक राम सिंह तथा शिक्षामित्र लक्ष्मी वर्मा आज मौजूद रही।