उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 से नई दिल्ली में सम्मानित हुए यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन

उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 से नई दिल्ली में सम्मानित हुए यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई(जालौन)नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब आफ नीर इण्डिया में हुआ भव्य आयोजन जालौन:- देशभर से चयनित प्रेरणादायक युवाओं के बीच उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद से संबंध रखने वाले यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन को प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 सम्मान से नवाजा गया! यह सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब आफ नीर इण्डिया के स्पीकर हाल में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट जनों ने सहभागिता किया! कार्यक्रम का उद्देश देश के विभिन्न राज्यों से ऐसे युवाओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, साहित्य संगीत और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन,जो कि पहले विभिन्न सामाजिक संगठनों संस्थानों में, पर्यावरण संरक्षण,गौ सेवा, रक्तदान अभियान एवं सामाजिक गतिविधियों/ सुधार के विभिन्न आयामों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं,को यह सम्मान उनकी बहुआयामी सेवाओं और समर्पण हेतु मान्यता देने के रूप में प्रदान किया गया है, गौरतलब है कि रामकुमार सिंह जादौन को पूर्व में भी राज्य स्तरीय यूथ आइकॉन का पुरस्कार, पर्यावरण जल योद्धा सम्मान, कोरोना योद्धा सम्मान जैसे कई राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं उनके प्रयासों से जनपद में युवाओं के बीच नवचेतना और सामाजिक दायित्व के प्रति गहरी समझ विकसित हुई है! यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन ने कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा जालौन बुन्देलखण्ड में बालिका शिक्षा सशक्तिकरण पर बहुत सुधार की आवश्यकता है हम सब बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का कार्य करेंगे कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने ऐसे युवाओं को देश की धरोहर बताते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणा स्रोत बताया इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्री कौशल किशोर जी, श्री संजय विनायक जोशी जी राष्ट्रीय महासचिव भाजपा संगठन पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक श्री दद्दन यादव जी बिहार सरकार, न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह जी प्रयागराज हाईकोर्ट कैप्टन योगेन्द्र सिंह जी परमवीर चक्र विजेता श्री सुनील यादव जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओ.बी.सी मोर्चा भाजपा, श्री जय भगवान जी उप महापौर नगर निगम दिल्ली सहित आयोजक नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन के अध्यक्ष/संस्थापक डॉ अनिल कुमार अन्तर्राष्ट्रीय पर्वातारोही एवं ब्रांड एंबेसडर इण्डिया की गरिमामयी उपस्थिति रही !