मन की बात कार्यक्रम का 124 वां एपिसोड जिले भर मे देखा गया

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड 27 तारीख को प्रसारित हुआ। मास के प्रत्येक आखरी रविवार को देश के प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के आम नागरिकों को संबोधित करते हैं। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी सीधे अपने मन की बात को देश से साझा करते हैं । प्रधानमंत्री जी द्वारा इस प्रकार गैर राजनीतिक तथा गैर सामरिक बातों को सुनने के लिए पूरा राष्ट्र प्रतीक्षा में रहता है तथा प्रधानमंत्री जी के मन की बात को देश का प्रत्येक नागरिक बड़ी ही तल्लीनता से सुनता है। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा जिले भर के 990 बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष ने इस आयोजन मे हिस्सा लिया। संगठन की ओर से प्रत्येक बूथ पर मुख्य अतिथि के रूप मे पार्टी के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता को भेजा गया था । प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह बैढ़न मंडल के शक्ति केन्द्र क्रमांक 40 के बूथ क्रमांक 140 पर इस कार्यक्रम की प्रभारी जिलामंत्री पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वार्ड संयोजक संतोष जायसवाल, राजा राम केसरी , कामता केसरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे तथा इसी प्रकार जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जयन्त मंडल के शक्ति केन्द्र क्रमांक 17 के बूथ क्रमांक 61 मे उपस्थित रह कर मन की बात कार्यक्रम को देखा। जिलाध्यक्ष के साथ निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशा यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप झा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।