एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग के बाबू को 50000 की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने वन विभाग के बाबू को 50000 की रिश्वत  लेते हुए किया गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन 

राहुल शर्मा

मथुरा में शुक्रवार को  वन विभाग में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताते है इस बाबू की काफी समय से लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। एंटी करप्शन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम समाजिकी वन प्रभाग सिविल लाइन के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे करीब पहुंची। बताया जाता है नगला हसनपुर में राजन सिंह पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं उसकी एनओसी के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी ₹50 हजार रु मांग रहा था। जैसे ही किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रु अपने हाथों में लिए तुरंत एंटी करप्शन आगरा की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना जमुना पार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।