राजस्व निरीक्षक मंशाराम वर्मा बेहोस होकर गिरे
राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले जाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।
सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय तहसील में तैनात 58 वर्षीय राजस्व निरीक्षक मंसाराम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक बेहोश हो गए। राजस्व कर्मचारियों ने तुरंत एसडीएम प्रीति सिंह को सूचित किया। एसडीएम प्रीति और तहसीलदार शरद सिंह ने अपनी गाड़ी से मंसाराम को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर पहुंचाया। अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर ए के सिन्हा, डॉक्टर गौरव कृष्णा, डॉक्टर देव प्रताप सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संतोष सिंह की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने राजस्व निरीक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से राजस्व निरीक्षक को लखनऊ के लिए ले गए हैं।