मरकामऊ में समर कैम्प का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।मरकामऊ उच्च प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अध्यापक राजेश शुक्ला ने बताया कि समर कैंप में रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। कैंप में बच्चों को खेल-खेल में गणितीय ज्ञान दिया जाएगा। इसके अलावा खेलकूद, क्राफ्ट, पर्यावरण, नाट्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि गर्मी की छुट्टियों में भी बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। विद्यालय में सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्राफ्ट के माध्यम से बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की गई। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अध्यापक राजेश कुमार शुक्ला, मनीषा शुक्ला, रविन्द्र गुप्ता, रश्मि शुक्ला और श्याम गोस्वामी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।