थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा आशुतोष तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय है कि दिनाँक 07.06.2025 को वादिया इमामु निशा पत्नी रफी मोहम्मद निवासी मऊ थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा बहिलपुरवा पर सूचना दी गयी कि अभियुक्तगणों द्वारा वादिया की पुत्री को मारपीट कर प्रताड़िता करना जिससे दुखी होकर जहर खाकर आत्महत्या कर लेना। इस सूचना पर थाना बहिलपुरवा में मु0अ0सं0 35/2025 धारा 108 बीएनएस बनाम 1. सद्दाम पुत्र अब्बास 2.सद्दाम की मां निवासीगण सेमरिया चरणदासी थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट पंजीकृत किया गया। आज दिनाँक 12.06.2025 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त सद्दाम हुसैन पुत्र अब्बास अली निवासी ग्राम सेमरिया चरणदासी थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को गिरधार बाबा तिराहा से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम- 1.उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना बहिलपुरवा 2.आरक्षी धीरेन्द्र यादव