ग्राम करोरा में पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत की अध्यक्षता में हुई पुलिस की चौपाल

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम करोरा में पुलिस की चौपाल पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार के संयोजन में हुई। चौपाल में दान बहादुर चौहान व शिव कुमार चौहान के मध्य ज़मीनी बिवाद का मामला उठा जिसमे पता चला कि उपर्युक्त वाद सिविल न्यायालय में विचाराधीन है।जिस पर पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत ने दोनों पक्षों को हिदायत दी की न्यायालय में दर्ज मुकदमे में फैंसला न आने तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाय।हेड कांस्टेबल पूंजा रानी पटेल व हिमांशी सिंह ने महिलाओं से सम्बंधित धाराओं पर चर्चा करते हुए सरकारी नम्बरों से महिला उत्पीडन की घटनाओं की रोकथाम की जानकारी दी। राहुल शाह ने साइबर अपराध से बचने के गुर बताए। उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने गांव में शस्त्र, हिस्ट्रीशीटर आदि पर चर्चा किया। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार ने बकरा ईद पर्व पर शांति ब्यवस्था बनाए रखने की अपील किया।एंव मन्दिर, मस्जिद में कैमरा की स्थिति की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामजी लाल से पूंछा तो पता चला छोटे छोटे मन्दिर है। मस्जिद नहीं है।इस मौके पर कन्हैया लाल रावत,काशीराम चौहान,के अलावा अनुज यादव, दिनेश कुमार यादव कान्स्टेबल मास्टर प्रहलाद कुमार आदि मौजूद रहे।