अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना मऊ, थाना रैपुरा,थाना बरगढ़, थाना सरधुवा,थाना राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा थाना रैपुरा, थाना मऊ,थाना बरगढ़, थाना सरधुवा,थाना राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना व हवालात का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह ,प्रभारी निरीक्षक रैपुरा विनोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे,थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह,थानाध्यक्ष राजापुर प्रवीण सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।