भदोही मे कलयुगी मां ने ममता को किया तार-तार

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के थानीपुर मे ज्ञानपुर रोड पर एक ऐसा मामला शुक्रवार को दोपहर मे देखा गया जो एक अय्याश और कलयुगी मां के कुकर्मो का ताज़ा उदाहरण देखने को मिला, जहां पर एक गर्भवती युवती ने पेट मे पल रहे चार माह के गर्भ को खिलौने की तरह फेक कर चली गई। जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो यह घटना सुनकर हैरान हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और भ्रूण को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर थानीपुर मे ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। इस घटना को सुनने के बाद थानीपुर के आसपास के गावों के लोग भी पहुंच गए। जो भी इस घटना के बारे मे सुना वह कलयुगी मां के इस कृत्य की आलोचना करता दिखा। घटनास्थल थानीपुर गांव निवासी एक महिला ने बताया कि ज्ञानपुर से गोपीगंज जा रहा एक ई-रिक्शा उसके घर के पास रुका उसमे एक महिला और एक युवती बैठी थी। युवती आकर पानी मांगी और घर के उत्तर तरफ चली गई, महिला उस समय खाना बना रही थी उसने युवती के कार्यों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद युवती अपने भ्रूण को थानीपुर मे फेककर ई रिक्शा मे बैठकर गोपीगंज तरफ चली गई। और उसके बाद बकरी चरा लड़की रही एक लड़की ने घर के बगल मे खून से भीगे फेंके गए भ्रूण के बारे मे महिला से बताया। तब इस बात की जानकारी लोगों को हुई और यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गई। सूचना पाने के बाद गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस तरह की अमानवीय घटना को जो भी सुन रहा है उस मां को दुत्कार रहा हैँ जो ऐसा घिनौना कृत्य किया हैँ।