होटल ग्रीन इंडिया में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन
ब्यूरो चीफ चंद्रपाल सिंह
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बुलन्दशहर। डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार एवं मक्का विकास कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय मिलेट्स रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. भोला सिंह व विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सांसद ने किसानों को मिलेट्स की खेती अपनाने की सलाह दी, वहीं विधायक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मोटा अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, कंगनी आदि को भोजन में शामिल करना जरूरी है।
मेले में वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज के पोषण व आयवृद्धि पर जानकारी दी। किसानों ने स्टॉलों पर रोटी, पकौड़ी व चीला जैसे व्यंजन चखकर अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम में लगभग 750 किसानों ने भाग लिया। संचालन ओ.पी. सिंह ने किया तथा उप कृषि निदेशक बबलू कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।