बीती 21 जुलाई को दो ई रिक्शा की आपस में टक्कर होने से एक वृद्ध सहित दो किशोरी घायल हो गई थी जिसमें वृद्ध की मृत्यु हो गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अनिल खटीक मुस्करा (हमीरपुर) | कस्बा थाना क्षेत्र के गुंदेला गांव निवासी रज्जू पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि उनके पिता सामान लेने के लिए मुस्करा आए थे। और मुस्करा से गुंदेला जाने के लिए शाम 6:30 बजे एक ई रिक्शा में बैठे थे। जिसके चालक चुनमुन खान की दूसरे ई रिक्शा चालक पवन पाल से सवारियों को बैठने के चलते झगड़ा हो गया था। चुनमुन खान सवारियां भरकर गुंदेला की तरफ चल दिया। तभी पीछे से अन्य सवारियों को बिठाकर पवन पाल भी गुंदेला की ओर चल दिया। चालक पवन पाल ने बताया कि राठ रोड पर पेट्रोल पंप के आगे चुनमुन खान ने जानबूझकर उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दी थी। जिससे चुनमुन का ई रिक्शा पलट गया था। उसमे बैठा 70 वर्षीय वृद्ध विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही साथ रिक्शे में बैठी दो किशोरियां पूजा पुत्री रघुवीर सिंह, चांदनी पुत्री बलवीर सिंह भी चोटिल हो गईं। 70 वर्षीय वृद्ध विश्वनाथ जिसको परिजन झांसी इलाज के लिए ले गए थे जहां आज दिनांक 27 जुलाई को झांसी में इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजन शव को सीएचसी मुस्करा लाए और पोस्टमार्टम कराने के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहीं इस अचानक हुई घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।