पुण्यतिथि पर हवन-पूजन का आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन संवाददाता : विनय सिंह बाराबंकी। चंद्रभानु गुप्त की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्याधिकारी संजय कुमार सिंह एवं चिकित्सालय के समस्त स्टाफ द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनमानस व अतिथिगण भी उपस्थित रहे। इस मौके पर चंद्रभानु गुप्त जनहितकारी चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बावत जानकारी दी गई।चिकित्सालय द्वारा नेत्र चिकित्सा,सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, बाल रोग चिकित्सा तथा होम्योपैथिक चिकित्सा की सुविधाएं अत्यंत कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आसपास के गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिल रहा है। संस्था द्वारा सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण तथा पुस्तकालय की सुविधा भी बहुत कम शुल्क में उपलब्ध कराई जा रही है,। कार्यक्रम में प्रभारी डा. बी.के. सिंह, डा. बृजेश कुमार पांडेय, डा. अनिरुद्ध पांडेय, डा. प्रभाकर सिंह, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. एम.एल. साहू, शशिकांत, अपूर्ण कुमार सिंह, हेमलता मिश्रा, सुनीता देवी, संदीप कुमार, चंद्रेश कुमार, अभिराम, मुकेश, प्रदीप कुमार सहित संस्था का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।









