अलग अलग घटी घटनाओ मे ३ लोगों की मौत
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल बाराबंकी। थाना मसौली मे हुई मार्ग दुर्घटना एवं थाना जहांगीराबाद मे फांसी लगाने से दो लोगो की मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की देर शाम मसौली थाना अंतर्गत बांसा बड़ागांव मार्ग पर स्थित बिलाल मियां के भट्ठे के निकट खेत से पैदल घर जा रहे 50 वर्षीय अर्जुन वर्मा पुत्र रामसिंह को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जानकारी होने पर परिजन घायल को सीएचसी बड़ागांव लेकर आये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गये, बाद में पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम टेरा दौलतपुर निवासी आशीष कुमार पुत्र शिवकुमार (30) ने बुधवार दोपहर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया है।









