दो अलग अलग गांवों में आग लगने से हजारों रुपए का सामान गृहस्थी जल कर राख हो गई है

दो अलग अलग गांवों में आग लगने से हजारों रुपए का सामान गृहस्थी जल कर राख हो गई है

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को दो अलग-अलग गांवों में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।मसौली थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से एक छप्पर जल गया, जबकि बदोसराय थाना क्षेत्र के रायगंज डेरा में छप्पर के मकान और घूर गड्ढे में आग लगी।पहली घटना सिरौलीगौसपुर तहसील के दरवेशपुर गांव में हुई। यहां जानकी देवी पत्नी जगजीवन गौतम के घर में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। इस अग्निकांड में उनका पूरा घर जलकर राख हो गया।आग से घर में रखी ठेलिया, कपड़े और अनाज पूरी तरह जल गए। गृहस्थी का सारा सामान खाक हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।दूसरी घटना बदोसराय थाना क्षेत्र के रायगंज डेरा में सामने आई। यहां माया पत्नी दिलीप के छप्पर के मकान और घूर गड्ढे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची।दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में माया के मकान में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।फायर ब्रिगेड के प्रभारी रामसनेही ने बताया कि रायगंज के पास लगी आग की सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाई लगातार हो रही अग्निकांड की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने जानकारी दी कि नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।