सिरौलीगौसपुर में मलेरिया दिवस मनाया गया

सिरौलीगौसपुर में मलेरिया दिवस मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौलीगौसपुर में शनिवार को मलेरिया दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मलेरिया उन्मूलन की शपथ दिलाई गई और लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे जागरूकता और साफ-सफाई के माध्यम से प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।डॉ. देव प्रताप सिंह ने मलेरिया से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर और गमलों का पानी हफ्ते में एक बार बदलें, रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार आने पर तुरंत खून की जांच कराएं बीसीपीएम शैलेश रावत और काउंसलर अनूप जैसवाल ने सीएचसी स्टाफ और उपस्थित लोगों को मलेरिया मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। सभी प्रतिभागियों ने अपने घरों और मोहल्लों को मच्छर मुक्त रखने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम में सीएचसी का समस्त स्टाफ, आशा कार्यकत्री और आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए।