थाना समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुआ

थाना समाधान दिवस कोतवाली बदोसरांय उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज की अध्यक्षता एंव प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम के संयोजन में हुआ

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस अवसर पर तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा और कोतवाली बदोसराय के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार सरोज भी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। प्राप्त चार शिकायतों में से एक का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष तीन के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जमीन विवाद और पारिवारिक मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से निपटारा कराया जाए।