नहर में मिला लापता किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

नहर में मिला लापता किसान का शव, परिवार में मचा कोहराम

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के भैंसुरिया गांव निवासी 50 वर्षीय किसान रामतीर्थ का शव बीती रात बदोसराय थाना क्षेत्र के कसरैला झाल में नहर से बरामद किया गया। वह बीते 7 मार्च से अपनी बाइक सहित लापता थे। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। रविवार को गांव के पश्चिम दिशा में स्थित नहर में बाइक पड़ी मिली, उसके बाद उनके नहर में गिरने की आशंका जताई गई थी।सूचना पर पुलिस गोताखोरों ने नहर में तलाश शुरू की। सोमवार और मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी पुलिस के साथ मिलकर नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।बीती रात बदोसराय थाना क्षेत्र के कसरैला झाल में पानी केबीच एक शव दिखने की सूचना मिली।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया,जिसकी पहचान लापता रामतीर्थ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।