आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी

निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पांडे। टिकैतनगर (बाराबंकी)। आदर्श नगर पंचायत टिकैतनगर में सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली। सभासद प्रतिनिधि श्री सुधीर यज्ञसैनी जी के नवीन प्रतिष्ठान “सुधीर कलेक्शन” के शुभारंभ अवसर पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत मोहल्ला नूरवाफ निवासी श्री मुन्ना यादव जी के सुपुत्र के शुभ तिलक कार्यक्रम में सहभागिता कर परिवार को बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे और पारिवारिक हर्षोल्लास का माहौल रहा। क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और जनसम्पर्क को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की जा रही है।